Pages

Pages

Saturday, September 25, 2010

happy daughter's day !

प्रियंवदा के लिए

तुम्हारी पहली आहट  से
पहली बार सुनी थी
मैंने ज़िन्दगी की धड़कन

जब पहली बार खोली थी
अपनी ऊँगली से तुम्हारी बंद मुठी
नहीं जानती थी खोले हैं मैंने
अपने ही कई सपने

तुम्हारी मुस्कराहट में मैंने
देखा पहली बार खुदा
और आंसू में तुम्हारे
दुःख को छुआ जैसे

मेरी प्यारी बेटी
अब तुम हो मेरी दोस्त
हमराज़ और ज़िन्दगी

तुमसे मैंने पाया
एक नया मतलब
एक नया दर्जा

खुश रहो हमेशा
और बांटती रहो
सदा खुशियाँ

Wednesday, September 22, 2010

शब्द

अब लिखने की कोशिश में
शब्द जम जाते हैं
दिल पर बोझ बनकर
ठहर  जाते हैं
या फिर
पिघलते हैं तो
आंसू बनकर
बिखर जाते हैं

मुझे मेरे शब्द
मेरी आवाज़ लौटा दो
या फिर
समझ लो
दर्द की यह विचित्र भाषा.

Tuesday, September 21, 2010

नीरजा के लिए

लकड़ी का एक बड़ा सा घर था ऊँचे ऊँचे पहाड़ों में
उस घर की थी रानी तुम
मेरी प्यारी नानी तुम

किताबे तुम न पढ़ पाती थी
न देखा कोई शहर  कभी
फिर कैसे सुना पाती थी
दुनिया भर की कहानी तुम

तुम्हारे चेहरे की झुरियों में
परी लोक के रस्ते थे
तुम्हारे हाथों से हमेशा
अच्छे  पकवान ही बनते थे

जब तुम थी तब जाना न था
तुम चली गयी तो जाना है
जीवन पथ पर चलते-चलते
सब पीछे छूटता जाता है
कहानी,सपने,बचपन और अब
मेरी प्यारी नानी तुम.

Monday, September 20, 2010

AN AFFAIR TO REMEMBER...

In the post -Eat,Pray,Love-world where all my female friends were doing exciting new things in their lives,i felt completely lost.  I was a new mom when I was first introduced to you.At that time it was all about the baby (most of it still is).I was certainly not at my mental and physical best and yes it did feel extremely lonely at times.i was not looking for a new relationship then though I did ache to have someone to talk  to and someone to pour my heart out to.Someone whom I would look forward to meet.
I can't tell you how much your being there meant then.Have I told you before how much I waited for my husband and baby to give me some time alone to be with you?Still all we could manage were a few clandenstine meetings every now and then.but you never complained and waited patiently ,listened to me  even more patiently.
The more we stayed apart,the more exciting it became the next time.
now of course the initial buzz has died ,but I wanted to tell you that I love you as much and i still look forward to our secret short ,fleeting meetings.
be there with me my dear....blog.